Gift Nifty लुढ़का, आज भी लाल निशान में खुल सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (10 जुलाई) को भी नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 32.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.17% की नरमी के साथ 19,425.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (07 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी आयी और बाजार कुछ समय के लिए हरे निशान में आ गये थे। मगर बाजार जल्द ही फिर से लाल निशान में फिसल गये। इसके बाद बाजार संभल नहीं पाये और नरमी के साथ कारोबार करते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 165.50 अंक का नुकसान दिखा और यह 0.85% की नरमी के साथ 19,331.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 505.19 अंक की सुस्ती के साथ 65,280.45 के स्तर पर पहुँच गया और 0.77% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 214.54 अंकों की नरमी है और इसमें 0.67% की सुस्ती नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 205.89 अंकों की उछाल है और यह 1.12% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी आज 6.40 अंक फिसल कर 0.25% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 14.08 अंक की तेजी नजर आ रही है और यह 0.44% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (10 जुलाई) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 23.56 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 0.32% टूट कर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.42% की तेजी के साथ 7,111.88 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.48% की उछाल दर्ज की गयी और यह 74.86 अंक की बढ़त बना कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (10 जुलाई) को गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 18738 अंकों की नरमी आयी और यह 0.55% के नुकसान के साथ 33,734.88 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.13% या 18.33 अंक लुढ़क कर 13,660.72 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 12.64 अंक या 0.29% की गिरावट देखने को मिली और यह 4,398.95 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)