Gift Nifty आज भी सपाट, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (22 अगस्त) को सतर्कता के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 1.00 अंक की तेजी नजर आ रही है और यह 0.01% के अंतर के साथ 19,389.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (21 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में सतर्क शुरुआत देखने को मिली थी। कल बाजार में बहुत उथल-पुथल नहीं थी। बाजार संभल कर आगे बढ़ते रहे और शुरुआती कारोबार में मामूल सुस्ती के बाद खरीदारी की बदौलत आगे बढ़ गये। सत्र समाप्ति के समय तक दोनों सूचकांक आधा फीसदी से कुछ कम की तेजी के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 83.45 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.43% की तेजी के साथ 19,393.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 267.43 अंक जोड़ कर 65,216.09 के स्तर पर पहुँच गया और 0.41% के बढ़त के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में 210.42 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.66% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में भी आज 136.05 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.77% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 12.53 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.50% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 6.57 अंकों की तेजी है और यह 0.21% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (21 अगस्त) को मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 4.61 अंकों की नरमी दर्ज की गयी थी और यह 0.06% के नुकसान के साथ बंद हुआ था। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.47% की तेजी देखी गयी और यह 7,198.06 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.19% की उछाल के साथ 15603.28 के स्तर पर आ गया और 29.02 अंक की जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (21 अगस्त) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में जहाँ 18.74 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.05% टूट कर 34,444.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 1.56% या 206.81 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 13,497.59 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 30.06 अंक या 0.69% की सुस्ती के साथ 4,399.77 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2023)