आईटीसी (ITC) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के फ्यूचर खरीदें: आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities)

आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने निफ्टी में आज के कारोबार के लिए 6,330 और 6,380 के स्तरों को महत्वपूर्ण माना है।
साथ ही इन्होंने आईटीसी (ITC) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के फ्यूचर में खरीदारी की सलाह दी है।  
पिछले दिनों में आयी मजबूती के बाद निफ्टी फ्यूचर किसी दिशा में बढ़ने से पहले 6,330-6,420 के स्तरों के आसपास जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश कर सकता है। आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज निफ्टी फ्यूचर यदि 6,380 के ऊपर टिकने में सफल होता है तो सकारात्मक चाल इसे 6,420-6,450 की ओर ले जा सकती है। दूसरी ओर इसे 6,350-6,300 के दायरे में सहारा मिल सकता है। पुट ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,200 पुट और फिर 6,000 पुट पर हैं। कॉल ऑप्शन में सबसे अधिक सौदे 6,400 कॉल और फिर 6,500 कॉल पर हैं। आनंद राठी सिक्योरिटीज का मानना है कि बैंक निफ्टी को आज 11,800 के आसपास समर्थन मिल सकता है और 12,000 के स्तरों के ऊपर कोई भी मजबूती भरी चाल इसे 12,300 की ओर ले जा सकती है।   
 
आईटीसी (ITC) खरीदें
कारोबारी 335 के लक्ष्य के लिए इसे 313-317 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 305 का रखें। 
 
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदें
कारोबारी 1770 के लक्ष्य के लिए इसे 1680-1700 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 1650 का रखें। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)