एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6800 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.63% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.28% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% की मजबूती है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.31% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 30 अंक की मजबूती के साथ 6809 पर है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2014)