एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.82% की तेज गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.16% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.50% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.14% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की कमजोरी है।

 आज लोकसभा 2014 चुनावों के लिए मुंबई में मतदान की वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2014)