एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।

सिंगापुर निफ्टी 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया।

कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.12% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.33% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.31% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.81% की कमजोरी है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 55 अंक की गिरावट के साथ 8,070 पर है।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2014)