डॉव जोंस (Dow Jones) 209 अंक उछला

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। मजबूत आर्थिक आँकड़ों से बाजार को बल मिला।

रोजगार आँकड़ों में शानदार वृद्धि से बाजार में मजबूती रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 209 अंक यानी 1.24% की उछाल के साथ 17,010 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45 अंक यानी 1.03% की मजबूती के साथ 4,476 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 22 अंक यानी 1.12% चढ़ कर 1,968 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.6% और एसऐंडपी 500 में 0.8% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.8% की गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 1.30 डॉलर गिर कर 89.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 24.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,191 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2014)