डॉव जोंस (Dow Jones) 221 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। तीसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर जीडीपी आँकड़ों की वजह से बाजार को बल मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 221 अंक यानी 1.30% की मजबूती के साथ 17,195 पर रहा। नैस्डैक 17 अंक यानी 0.37% की बढ़त के साथ 4,566 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 12 अंक यानी 0.62% की बढ़त के साथ 1,995 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.15 डॉलर गिर कर 80.97 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,197.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2014)