एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती की रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.54% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.86% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.16% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.95% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) एकदम सपाट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 37 अंक की मजबूती के साथ 8,269 पर है।

(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2014)