शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में कमजोरी, हैंग-सेंग (Hang Seng) 1.15% गिरा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों गिरावट है।

तकनीकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के कमजोर तिमाही नतीजों का असर अमेरिकी शेयर बाजार सहित एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.30 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 267.130 अंक या 1.15% गिर कर 23,058.30 के स्तर पर पहुँच गया है। जापान का निक्केई (Nikkei) 50.61 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 17,341.23 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% नीचे चल रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.14% की गिरावट दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 6.56 अंक या 0.31% की मजबूती दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.64% की गिरावट के साथ 9,302.88 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)