मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 30 अंक ऊपर

तकनीकी दिग्गज कंपनी ऐप्पल में बुधवार को आयी कमजोरी से अमेरिकी बाजार पर दबाव पड़ा।

2001 के बाद से ऐप्पल के वार्षिक राजस्व में पहली बार गिरावट आयी, जिससे कंपनी का शेयर 2.2% गिर गया। इसके अलावा कल सोने और तेल के दाम में भी गिरावट आयी, जिसके बाद अमेरिकी बाजार के 2 प्रमुख सूचकांक गिर कर बंद हुए।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.06 अंक (0.17%) की मजबूती के साथ 18,199.33 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 33.13 अंक (0.63%) की कमजोरी दिखी और यह 5,250.27 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 3.73 अंक (0.17%) गिर कर 2,139.43 पर बंद हुआ।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.59% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.18 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.62% की गिरावट दिखी और यह 49.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)