एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई (Nikkei) 413.90 अंक ऊपर

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती दिख रही है।

एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.38 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 413.90 अंक या 2.26% की मजबूती के साथ 18,722.38 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 187.89 अंक या 0.89% की बढ़त के साथ 22,977.66 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 27.52% की मजबूती के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.45% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 3.87 अंक या 0.20% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.28% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)