एशियाई बाजारों ने की मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 90 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार के नया रिकॉर्ड स्तर छूने के साथ ही एशियाई बाजारों में भी मजबूती आयी है।

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। ताइवान को ताइवान वेटेड को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 28.27 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 19,522.80 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 90.59 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 21,819.65 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.61% की बढ़त के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.03% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 6.15 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.07% की मामूली गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2016)