सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस पहुँचा 22,000 के करीब

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

एक नयी रिपोर्ट को मुताबिक जुलाई में अमेरिकी खुदरा बिक्री में सात महीनों की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गयी, मगर होम डिपो और अन्य खुदरा विक्रेताओं के वित्तीय नतीजों ने ही इसके सकारात्मक प्रभाव को रोक दिया। दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने अमेरिकी द्वीप गुआम पर हमले की योजना को टाल दिया है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.28 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 21,998.99 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.22 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 6,333.01 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.23 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 2,464.61 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.08% की गिरावट दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)