अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता रद्द होने से एशियाई बाजारों में कमजोरी

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच अगले महीने होने वाला शिखर सम्मेलन रद्द हो गया है।

कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी, जबकि आज एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है। भारतीय समय के मुताबिक 8.48 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 20.09 अंक या 0.09% की हल्की मजबूती के साथ 22,457.20 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 141.99 अंक या 0.46% की कमजोरी के साथ 30,618.42 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.21% ऊपर है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)