एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत, 254 अंक उछला निक्केई

तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट के कारण कल आयी भारी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

लीरा में गिरावट से सोमवार को अमेरिकी बाजार में भी कमजोरी आयी, जबकि यूरो के एक साल के निचले स्तर पर पहुँचने के कारण यूरोपीय बाजार भी नीचे गिर गये।
भारतीय समय के मुताबिक 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 254.66 अंक या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 22,112.09 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 171.00 अंक या 0.61% की कमजोरी के साथ 27,765.57 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.24% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.11% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.28% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)