एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 178 अंक लुढ़का

बुधवार को संसाधनों और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है।

साथ ही अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर पड़ रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) सपाट लाल निशान पर है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग 178 अंक और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 41.28 की गिरावट के साथ चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.63% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया में कॉस्पी (Kospi) 0.66% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) में 0.60% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)