एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 83 अंक ऊपर

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 56.85 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 18,489.05 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 83.41 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 23,909.29 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.19% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.32% ऊपर हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) हरे निशान पर 0.28% की बढ़त है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2017)