एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.22 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 55.87 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 18,974.07 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 143.74 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 23,272.95 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में भी 0.22% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.50% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.27% ऊपर है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.61% की मजबूती के साथ हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)