एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई 291 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के साथ शुरू हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.23 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 291.91 अंक (1.52%) की गिरावट के साथ 18,970.79 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 8.06 अंक (0.25%) की हल्की बढ़त के साथ 3,277.51 पर चल रहा है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग-सेंग (Hang-Seng) में 0.10% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) में 0.50% की कमजोरी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.43% नीचे और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) सपाट लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)