एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, निक्केई 203 अंक ऊपर

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 203.80 अंक या 1.07% की बढ़त के साथ 19,189.39 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 104.65 अंक या 0.43% की बढ़त के साथ 24,298.35 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.60% ऊपर हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) हरे निशान पर 0.22% की मजबूती दिखा रहा है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2017)