अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव डोंस 97 टूटा

सरकारी बंद (Government Shutdown) की खबर से बढ़ी चिंता के कारण गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

अमेरिकी राजनीति में, एक सरकारी बंद तब होता है, जब कांग्रेस और राष्ट्रपति सरकार के संचालन और एजेंसियों को वित्त से वंचित करते हैं। अब एक सरकारी बंद से बचने के लिए कांग्रेस को शुक्रवार के अंत तक खर्च बिल पारित करना होगा। ऐतिहासिक रूप से, सरकारी बंद से शेयर बाजार में अल्पकालिक गिरावट आती है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 97.84 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 26,017.81 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.23 अंक या 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 7,296.05 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.53 अंक या 0.16% की हल्की गिरावट के साथ 2,798.03 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 63.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)