एशियाई बाजारों में सप्ताह की मजबूत शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है।

चीन मुद्रा युआन में मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता की उम्मीद से एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.18 बजे केवल जापान का निक्केई (Nikkei) 23.76 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 22,246.62 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 305.82 अंक या 1.12% की बढ़ोतरी के साथ 27,519.23 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.71% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.36% की वृद्धि है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.32% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)