रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) ने आईपीओ (IPO) के लिए किया आवेदन

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की परियोजना क्रियान्वयन इकाई रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

630 करोड़ रुपये के अनुमानित आईपीओ में सरकार कंपनी के करीब 20.85 करोड़ इक्विटी शेयर (10% हिस्सेदारी) बेचेगी। रेल विकास निगम के आईपीओ के लिए यस सिक्योरिटीज, एलारा कैपिटल इंडिया और आईडीबीआई कैपिटल इंडिया अंडर्राइटर्स (बीमाकर्ता) हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)