व्यापार युद्ध के बीच अमेरिकी बाजार में मजबूती, 184 अंक चढ़ा डॉव जोंस

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के बीच मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

खबरों के अनुसार अमेरिका ने चीन पर नये शुल्क लगाने की योजना बनायी है, मगर प्रमुख अमेरिकी तकनीकी कंपनियों में से ऐप्प्ल और फिटबिट इससे बाहर रहेंगी। इस खबर से कल ऐप्पल और फिटबिट में मजबूती आयी तथा तकनीकी सेक्टर को सहारा मिला। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में मिली-जुली स्थिति रही।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 184.84 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 26,246.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.31 अंक या 0.76% की मजबूती के साथ 7,956.11 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.51 अंक या 0.54% की तेजी के साथ 2,904.31 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.24% की मजबूती के साथ 79.03 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)