एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग-सेंग 138 अंक लुढ़का

कच्चे तेल की कीमतों में आयी 2% से अधिक गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोर शुरुआत हुई है।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 46.51 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 20,183.90 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 138.14 अंक या 0.53% की कमजोरी के साथ 25,704.90 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.25% ऊपर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.72% नीचे है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.50% की गिरावट है, जबकि ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट है। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)