शेयर मंथन में खोजें

यह निवेश करने का सर्वोत्तम समय

phani sekharफणिशेखर पोनांगी
फंड मैनेजर

कार्वी कैपिटल

नवंबर 2013 के बाद से अब निवेश करने का सर्वोत्तम समय आया है।

अभी कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पोर्टफोलिओ निवेशकों के लिए कर देनदारी पर अनिश्चितता को लेकर कुछ चिंताएँ जरूर हैं। लेकिन आगे चल कर उपभोग में अच्छी-खासी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि आय कर की दरों में कमी संभावित है। साथ ही महँगाई दर नीचे रहना भी बाजार के लिए सकारात्मक है। नोटबंदी के चलते होने वाला असर मार्च 2017 से आगे नहीं जायेगा। पर वित्त वर्ष 2017-18 में कर संग्रह में तेजी आने के चलते इसका अच्छा असर होगा।
मेरे विचार से छह महीने में सेंसेक्स 29,000 और निफ्टी 8,900 पर होने चाहिए। वहीं साल भर में सेंसेक्स 32,000 और निफ्टी 9,800 पर पहुँचने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए साल 2017 का दायरा ऊपर 10,000 और नीचे 7,800 तक का मान सकते हैं। मुझे आशा है कि सेंसेक्स 2020 तक 40,000 और 2025 तक 50,000 का स्तर छू लेगा। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"