एशियाई बाजारों में मजबूती, हैंग-सेंग 135 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर सभी सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.28 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 203.34 अंक या 1.06% की कमजोरी के साथ 18,934.57 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 135.21 अंक या 0.59% की बढ़त के साथ 22,935.24 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.60% की बढ़त के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.32% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट हरे निशान पर है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.89% की मजबूती के साथ हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)