तेल और कमोडिटी में गिरावट से एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

तेल और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के कारण बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

आज भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 103.10 अंक या 0.43% की कमजोरी के साथ 23,848.71 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 58.94 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 31,845.81 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.69% ऊपर और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.08% नीचे है। इस समय दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.36% कमजोर और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.11% चढ़ा हुआ है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)