अमेरिकी बाजार में मजबूती से एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई है।

गुरुवार को तकनीकी शेयरों और व्यापार विवाद में आयी कमी से अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।
भारतीय समय के मुताबिक 8.38 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 295.17 अंक या 1.33% की मजबूती के साथ 22,483.13 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 145.30 अंक या 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 28,626.13 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.38% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) सपाट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.81% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.82% की वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)