अमेरिकी बाजार में कमजोरी, 137 अंक टूटा डॉव जोंस

निवेशकों के बीच वैश्विक व्यापार शुल्क की चिंता के कारण बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर डाला। एसऐंडपी और नैस्डैक पर तकनीकी शेयरों में सर्वाधिक 1.1% की गिरावट दर्ज की गयी। साथ ही कल यूरोपीयन बाजारों में भी कमजोरी आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 137.54 अंक या 0.54% की गिरावट के साथ 25,162.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 96.77 अंक या 1.23% की कमजोरी के साथ 7,774.12 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.59 अंक या 0.76% की गिरावट के साथ 2,818.37 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.40% की गिरावट के साथ 70.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)