एशियाई बाजारों में नकारात्मक शुरुआत, तेल और कीमती धातु की कीमतों में गिरावट

चीन में आर्थिक मंदी के डर और तुर्की की मुद्रा में कमजोरी के बीच तेल और कीमती धातु की कीमतों में गिरावट आयी है।

इस सब का एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.21 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 29.97 अंक या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 22,234.19 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 19.18 अंक या 0.07% की हल्की मजबूती के साथ 27,342.77 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.13% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.74% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)