मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के मजबूती के साथ बंद होने से भी बाजार को सहारा मिला। सेंसेक्स शुक्रवार के 30,464.92 के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 30,638.88 पर खुला। वहीं निफ्टी 9,427.90 के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 9,498.65 पर खुला है। इसके बाद करीब 10.07 बजे सेंसेक्स 150.25 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 30,615.17 और निफ्टी 30.70 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 9,458.60 पर है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 64.52 रुपये पर खुला है।
इसके अलावा छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में लाल निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.20% की गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.10% की हल्की बढ़त चल रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.15% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.22% की कमजोरी आयी है। इसके अलावा निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती है, जबकि 27 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)