डॉव जोंस (Dow Jones) रहा एकदम सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

कच्चे तेल की कीमतों में तीखी गिरावट से तेल-गैस कंपनियों के शेयर में गिरावट रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस और नैस्डैक में हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17,828 पर एकदम सपाट रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.09% की बढ़त के साथ 4,792 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 5 अंक यानी 0.25% की कमजोरी के साथ 2,068 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.1% और एसऐंडपी 500 में 0.2% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.7% की मजबूती रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 7.50 डॉलर गिर कर 66.26 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 22.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,175.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2014)