डॉव जोंस (Dow Jones) 33 अंक ऊपर

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। अच्छे आर्थिक आँकड़ों से बाजार को बल मिला।

फेडरल रिजर्व के बेज बुक सर्वेक्षण के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर माह में आर्थिक गतिविधियों में लगातार विस्तार हुआ। डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुए। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 33 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 17,913 पर रहा। नैस्डैक 19 अंक यानी 0.39% की मजबूती के साथ 4,774 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 8 अंक यानी 0.38% की बढ़त के साथ 2,074 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.28 डॉलर चढ़ कर 67.66 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 1.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,207.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2014)