डॉव जोंस (Dow Jones) मामूली गिरा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। यूरोपियन सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किये जाने की खबर से बाजार में अस्थिरता रही।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 13 अंक यानी 0.07% की कमजोरी के साथ 17,900 पर रहा। नैस्डैक 5 अंक यानी 0.11% की कमजोरी के साथ 4,769 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 2 अंक यानी 0.12% की मामूली कमजोरी के साथ 2,072 पर सपाट बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.29 डॉलर गिर कर 66.52 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 4.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,202.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014)