एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.33% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.60% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.32% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.83% ऊपर है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.83% की गिरावट है। 

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 35 अंक की गिरावट के साथ 8,447 पर है।

(शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)