एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की मजबूती है।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.11% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.64% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.13% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.57% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.00% एकदम सपाट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.17% की बढ़त है। 

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की बढ़त के साथ 8,337 पर है।

(शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014)