एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मामूली बढ़त है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.35% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.18% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05 % ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.79% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.57% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 3 अंक की बढ़त के साथ 8,362 पर है।

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)