डॉव जोंस (Dow Jones) में मामूली बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ सपाट बंद हुए।

दिसंबर महीने में उत्पादन क्षेत्र की विकास दर छह महीने के निचले स्तर पर रही है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। डॉव जोंस 10 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 17,833 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.20% की कमजोरी के साथ 4,727 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.03% की कमजोरी के साथ 2,058 पर बंद हुआ।

पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 1.2% की गिरावट रही। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.5% गिर गया। वहीं, हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.7% की गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.46 डॉलर गिर कर 52.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना ऊपर चढ़ गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 5.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1,189.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2015)