एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी गिरावट है।

कॉस्पी (Kospi) में 1.62% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.52% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.37% की गिरावट है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.94% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.62% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 73 अंक की गिरावट के साथ 8,343 पर है।

(शेयर मंथन, 06 जनवरी 2015)