निफ्टी (Nifty) 8,300 से नीचे

आज के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तीखी गिरावट का रुख है। 

निफ्टी (Nifty) 8,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे खुला।

सुबह 9:53 बजे सेंसेक्स 461 अंक यानी 1.66% की गिरावट के साथ 27,387 पर है। निफ्टी 137 अंक यानी 1.63% गिर कर 8,241 पर है। सीएनक्स मिडकैप में 1.51% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.51% की गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी सूचकांक में सबसे अधिक गिरावट बनी हुई है। यह सूचकांक 1.94% नीचे है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2015)