एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।

कॉस्पी (Kospi) में 1.20% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.71% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.31% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.14% की तेजी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.51% की मजबूती है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 59 अंक की मजबूती के साथ 8,313 पर है।

(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)