भारतीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत, Gift Nifty, यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (20 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 44 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.20% की उछाल के साथ 21,943.00 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

इससे पहले मंगलवार (19 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे और पूरे दिन लाल निशान में ही बने रहे। बाजार में शुरुआत से ही डाउन ट्रेंड था, जो कारोबार समाप्ति तक कायम रहा। बिकवाली इतनी ज्यादा था कि बाजार को ऊपर जाने का मौका ही नहीं मिला और ये 1% से अधिक की गिरावट दर्ज करते हुए लाल निशान में बंद हो गये। निफ्टी में 238.25 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.08% की नरमी के साथ 21,817.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 736.37 अंक टूटकर 72,012.05 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 1.01% का नुकसान देखने को मिला।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई में अवकाश है और यहाँ कारोबार नहीं हो रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 23.46 अंकों की बढ़त है और ये 0.14% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी आज 32.05 अंकों की तेजी है और ये 1.21% उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.17 अंकों की मामूली सुस्ती है और ये 0.01% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (19 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 15.75 अंकों की तेजी रही और यह 0.10% की उछाल के साथ 7,738.30 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 52.91 अंकों की बढ़त आयी और यह 8,201.05 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) ने 54.81 अंक जोड़े और ये 0.30% के तेजी के साथ 17,987.49 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (19 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 320.33 अंकों की बढ़त रही और यह 0.83% की तेजी के साथ 39,110.76 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.39% या 63.34 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 16,166.79 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 29.09 अंक या 0.56% की उछाल के साथ 5,178.51 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)