हरे निशान में Gift Nifty, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (29 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 8.50 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.04% जोड़ कर 22,642.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (26 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत देखने को मिली थी। मगर 10 बजे के आसपास बिकवाली का दबाव बढ़ने से बाजार लाल निशान में चले गये। इसके बाद बाजार ने संभलने की कोशिश की लेकिन मुनाफावसूली का दबाव अधिक होने की वजह से कमजोरी बनी रही और ये नरमी के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 150.40 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.67% की नरमी के साथ 22,419.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 609.28 अंक टूट कर 73,730.16 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.82% की गिरावट दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 306.28 अंकों की तेजी है और ये 0.81% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 259.77 अंकों की बढ़त है और ये 1.47% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 22.04 अंकों की उछाल है और ये 0.83% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 23.56 अंक जोड़ कर 0.76% की बढ़त के साथ 3111.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (26 अप्रैल) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 60.97 अंकों की तेजी आयी और यह 0.75% की बढ़त के साथ 8,139.83 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 71.59 अंकों की उछाल देखने को मिली और ये 8,088.24 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 243.73 अंकों की तेजी के साथ 1.34% जोड़ कर 18,161.01 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (26 अप्रैल) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 153.86 अंकों की उछाल आयी और यह 0.40% की तेजी के साथ 38,239.66 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 2.03% या 316.14 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 15,927.90 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 51.54 अंक या 1.02% जोड़ कर 5,099.96 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)