अमेरिकी बाजार में कमजोरी, डॉव जोंस 254 अंक टूटा

लगातार 6 दिवसीय तेजी के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

डॉव जोंस और नैस्डैक में कमजोरी दर्ज की गयी, जबकि एसऐंपडी सपाट बंद हुआ। कल वॉलमार्ट में कमजोरी के कारण बाजार पर दबाव पड़ा। हालाँकि अमेजन में मजबूती से नैस्डैक में गिरावट सीमित रही।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 254.63 अंक या 1.01% की कमजोरी के साथ 24,964.75 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.15 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 7,234.31 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) एक दम सपाट 2,716.26 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.36% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 61.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)