एशियाई बाजारों में तेज शुरुआत, निक्केई 139 अंक मजबूत

बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी जा रही है।

अमेरिकी बाजार में कमजोरी के बावजूद भारतीय समय के मुताबिक 8.32 बजे जापान का निक्केई 139.45 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 22,064.55 पर है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% की बढ़त चल रही है। एशियाई बाजारों के अधिकतर सूचकांक लूनर नव वर्ष की लंबी छुट्टियों के कारण बंद हैं। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)