एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग-सेंग 258 अंक नीचे

अमेरिकी बाजार में गिरावट से गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई है।

आज भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 258.61 अंक या 1.18% की कमजोरी के साथ 21,712.20 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 358.41 अंक या 1.14% की गिरावट के साथ 31,073.48 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.60% की मजबूती और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.68% नीचे है। इस समय दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.58% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.54% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)