अमेरिकी बाजार में गिरावट के असर से एशियाई बाजारों में कमजोरी

अमेरिकी बाजार में गिरावट के कारण बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.37 बजे जापान का निक्केई 143.95 अंक या 0.65% की कमजोरी के साथ 22,134.17 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 294.50 अंक या 0.96% की गिरावट के साथ 30,341.74 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.66% कमजोर हैं। हालाँकि केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.98% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.63% की कमजोरी चल रही है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)