एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग 316 अंक टूटा

अमेरिकी बाजार में गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में भी शुरुआती सत्र में कमजोरी दिख रही है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के साथ वार्ता को लेकर असंतुष्टता दिखायी है, जिसका बाजारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। भारतीय समय के मुताबिक 9.25 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 299.56 अंक या 1.30% की गिरावट के साथ 22,660.54 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 316.59 अंक या 1.01% की कमजोरी के साथ 30,917.76 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.80% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.03% नीचे है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.12% की बढ़त है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)